Kanpur News: पूर्व आयकर अधिकारी की देह जीएसवीएम को दान
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। युग दधीचि देहदान महायज्ञ के तहत उन्नाव निवासी 82 वर्षीय सिद्धनाथ श्रीवास्तव की पार्थिव देह शुक्रवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को दान की गई। पूर्व आयकर अधिकारी, अधिवक्ता सिद्धनाथ श्रीवास्तव का गुरुवार शाम कानपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनके नाती ऋषि श्रीवास्तव ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर से संपर्क कर देहदान की प्रक्रिया पूरी कराई। सिद्धनाथ ने वर्ष 2006 में देहदान का संकल्प लिया था, जिसे 20 साल बाद परिजनों ने पूरा किया। मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में पार्थिव देह समर्पित की गई। इस दौरान परिवार की बहू-बेटियों और नातिनों ने आरती व मंत्रपाठ कर उन्हें अंतिम विदाई दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: परिवार के सदस्यों ने किया सिद्धनाथ का देहदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.