कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: बिठूर। बिठूर के बैकुंठपुर स्थित पूर्णेश्वर मंदिर में चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता दिखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महंत श्याम ने बताया कि मंदिर में काफी भक्त दर्शन करने आते हैं। वह शुक्रवार को अपने एक शिष्य के यहां कल्याणपुर गए थे। वापस लौट कर आए तो मंदिर की दान पेटी गायब थी। दान पेटी में भक्त चढ़ावा डालते हैं। दान पेटी में आए दान से भंडारा समेत अन्य कार्यक्रम होते हैं। मंदिर में दान पात्र चोरी होने की तहरीर बिठूर थाने में दी गई। बिठूर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दान पेटी कपड़े में लपेट कर जाते दिखा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बिठूर इंस्पेक्टर ने बताया जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...