Kanpur News: पुलिस से भिड़े एनएसयूआई कार्यकर्ता, पीटने का आरोप
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इस पर कार्यकर्ताओं का टकराव पुलिस से हो गया। आरोप है कि पुलिस ने तिलक हॉल के अंदर घुसकर मारपीट की। अध्यक्ष अनिकेत मिश्रा ने बताया कि शिक्षा मंत्री का पुतला बड़ा चौराहा पर फूंकने का कार्यक्रम पहले से तय था। पुलिस ने पुतला फूंकने से पहले ही तिलक हॉल में घुसकर मारपीट की। जीत सिंह चौहान, प्रथमेश पांडेय, कार्तिकेय सिंह रहे। वहीं युवक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल माबूद सिद्दीकी को बाबूपुरवा स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। यह भी पढ़ें- 'दिल्ली जा रहे आइसा छात्रों की गिरफ्तारी निंदनीय'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.