Kanpur News: पुलिस से जुआरियों की शिकायत पर भाजपा नेता को पीटा
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में जुआरियों की शिकायत करना भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज जुआरियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाकर रविवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बर्रा थाने में हंगामा किया और धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसीपी नौबस्ता के कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार उर्फ बिट्टू के मुताबिक, एच-ब्लॉक बर्रा निवासी मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह अन्नू के घर के पास स्थित पार्क में शनिवार सुबह जुआ हो रहा था। प्रेम सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि थाने में तैनात एक दीवान ने जुआरियों को शिकायतकर्ता का नाम बता दिया। इसके बाद जुआरियों ने प्रेम सिंह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.