कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनपद बरेली की नाथ नगरी में प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह एवं उनके मानदेय में वृद्धि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किए जाने को लजेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण मंगलवार को पुलिस लाइन में देखा गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, डीएम कपिल सिंह, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने ग्राम प्रहरियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहाकि ग्राम प्रहरी पुलिस एवं ग्रामीण जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा स...