कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। किदवई नगर पुलिस ने गुरुवार तड़के लाल कॉलोनी चौकी क्षेत्र में घेराबंदी कर शातिर अपराधी शिवम भौमिक उर्फ भालू को तमंचे संग गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक, अंबेडकर नगर कच्ची बस्ती काठ का पुल निवासी शिवम को सुबह करीब पौने चार बजे साईं धाम पार्क के पास से पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का तमंचा मिला। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ किदवई नगर, गोविंद नगर, जूही और पनकी थानों में आबकारी अधिनियम, लूट, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: 12 बोर अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...