Kanpur News: पुलिस ने आठ माह से फरार चल रहे हत्या के चौथे आरोपित को दबोचा
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: सचेंडी। रैकेपुर गांव में नीम के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपित को आठ माह बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीन पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बेटे की मौत पर परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई थी। बिठूर के तिवारीपुर निवासी गौरव तिवारी उर्फ मनीष का दिसंबर-25 में रैकेपुर गांव में पांडव नदी के पास एक नीम के पेड़ से टीशर्ट के सहारे शव लटका मिला था। गौरव की मौत पर छोटे भाई सौरभ तिवारी ने गांव के ही दोस्त विजय शुक्ला, रोहित शुक्ला, सुमित शुक्ला और टोनी तिवारी के खिलाफ हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई थी। तीन आरोपित की गिरफ्तारी के बाद से सुमित शुक्ला आठ माह से फरार चल रहा था। सचेंडी थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.