Kanpur News: पुलिस चौकी के पास शराब ठेके में दो पक्षों में मारपीट
कानपुर, जुलाई 11 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी रोड पुलिस चौकी के पास शराब ठेके में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया गया। घायल युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पनकी रोड पुलिस चौकी के पास शराब का ठेका है। आरोप है कि शुक्रवार को वहां खड़े दो पक्षों में मारपीट होने लगी। अपने मोहल्ले के एक युवक को पीटता देख वहां सुनील दिवाकर बीच बचाव करने पहुंचा। इसी बीच एक आरोपित ने ईट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। जिस पर उसे लहूलुहान हालात ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: युवक को लाठी से पीटा, रिपोर्ट घायल युवक पार्षद पति दिनेश पासवान के साथ रहता है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.