कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी में रिटायर बैंक मैनेजर के घर हुई लाखों की चोरी के मामले के खुलासे के बिल्कुल करीब पुलिस पहुंच गई है। 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस चोर तक पहुंची है। आज पनकी पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। पनकी सी ब्लॉक में रहने वाले रिटायर बैंक मैनेजर संतोष कुमार शर्मा के घर से एक शातिर ने 50 लाख से अधिक का माल पार कर दिया था। घटना के समय पीड़ित अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहने वाले बेटे के घर पर थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की थीं। पुलिस ने लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कानपुर से लेकर लखनऊ तक पुलिस टीमों ने दबिश दी थी। जिसके बाद वारदात को अंजाम देने वाला शातिर पुलिस की गिरफ्त में आया। डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस वारदात के खुला...