Kanpur News: पुलिस का गेस्ट हाउस में छापा, रुकवाई नाबालिग की शादी
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना पर रविवार सुबह चाइल्ड लाइन व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर शादी को रुकवा दिया। इसके साथ ही नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द करने के साथ ही मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी शुरू की गई है। एसपी के निर्देश पर जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मूसानगर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में एक गांव की किशोरी की शादी कराए जाने की चाइल्ड हेल्प लाइन को शिकायत मिली। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाल विवाह की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस बारात कानपुर नगर के संभुआ गांव से आई थी। जयमाल कार्यक्रम आदि संप्पन हो चुका था। शनिवार सुबह मंडप में फेरों की तैयारी चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.