Kanpur News: पुलिस कराएगी उमा के बेटे का नार्को टेस्ट
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर के केशवपुरम में हुई उमा कुशवाहा की हत्या के मामले में पुलिस अब मृतका के बेटे का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में जुट गई है, जिसके चलते पुलिस जल्द ही कोर्ट में अपील करेगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद गाजियाबाद सेंटर ले जाकर पुलिस आरोपित का नार्को टेस्ट कराएगी। केशवपुरम निवासी 65 वर्षीय उमा कुशवाहा का शव एक सितंबर 2026 को उनके घर में कुर्सी पर बैठा मिला था। मामले की जांच कर रही पुलिस को पूछताछ के दौरान मृतका के बेटे अमरीष कुशवाहा के बयानों में भिन्नता मिली थी, लेकिन कोई ठोस आधार न मिलने पर जांच धीमी हो गई। पुलिस की जांच में बेटा शक के दायरे में तो आया था, लेकिन लूट का माल बरामद न हो पाने के कारण पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद आरोपित को छोड़ दिया था। इस दौरान मृतका के बेटे ने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.