Kanpur News: पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य जांच के लिए लगाया शिविर
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर। फीटा फैसिलिटेशन फॉर इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन ने पुलिस लाइंस में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। गुड़गांव स्थित अस्पताल के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया। फीटा महासचिव उमंग अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, मनीष मतानी, अरुण ओमर, अभिषेक अग्रवाल आदि उद्यमियों ने जांच शिविर का संचालन किया। जांच शिविर में 70 से अधिक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। 150 से अधिक लोगों ने परामर्श लिया। जांच शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बोन डेंसिटी टेस्ट, ईसीजी, लंग्स कैपेसिटी टेस्ट व अन्य कई महत्वपूर्ण जांचें की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आपात स्थिति में जिंदगी बचाने का तरीका सीखा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.