कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: झींझक, संवाददाता। बीती रात मनेपुर गांव में नशे की हालत में पुरानी रंजिश में लाइसेंसी राइफल से मेन गेट पर फायर कर दिया गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मनेपुर कंचौसी निवासी योगेन्द्र सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही एक लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चलती है। आयेदिन वह और उनका पुत्र रंजिश में गाली-गलौज करते हैं। मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। बीती शाम करीब सात बजे दोनों घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। देर रात करीब एक बजे जब घर का गेट बंद था तभी नशे की हालत में आकर गाली-गलौज करते हुए लाइसेंसी राइफल से गेट पर फायर कर दिया। इस पर पीड़ित ने डायल-112 को सूचना दी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर...