Kanpur News: पुरवामीर में फेंके मलबे से यूपीपीसीबी ने लिये सैंपल
कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महाराजगंज के पुरवामीर गांव में फैक्ट्री के फेंके गए मलबे से उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को पानी और सॉलिड वेस्ट के सैंपल किये। जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक आ जाएगी। इसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि मलबे में क्रोमियम है या नहीं। फिलहाल, मलबा फेंकने वाले डंपर के वापसी मार्ग को देखते हुए फतेहपुर की किसी फैक्ट्री की करतूत मानी जा रही है। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत कुमार सुमन का कहना है कि फतेहपुर जनपद प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आता है। लिहाजा, प्रयागराज के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र लिखा गया है। ताकि जांच हो सके कि फतेहपुर कि कौन सी फैक्ट्री अपशिष्ट निस्तारण के नियमों की अनदेखी कर रही है। साथ ही, पुरवामीर में निगरानी किए जाने का सुझाव भी दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.