Kanpur News: पीडीए जनसंदेश में सपा ने साधा सरकार पर निशाना
कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह के पांचवें दिन रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में पीडीए जनसंदेश यात्रा निकाली गई। मीरपुर चौराहे से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर फेथफुलगंज स्थित कैंट विधानसभा अध्यक्ष मुमताज मंसूरी के आवास पहुंची, जहां सभा के बाद केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। फजल महमूद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली भ्रष्टाचार की शिकार हो चुकी है और पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर निगम की सफाई व्यवस्था, जलभराव, जर्जर सड़कों और बिजली कटौती को लेकर भी सरकार को घेरा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लक्खीशाह बंजारा की जयंती पर पीडीए की हुई परिचर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.