कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। यशोदा नगर फ्लाईओवर पर सड़क के गड्ढे से बचने के लिए बाइक की रफ्तार धीमी करना एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की जान पर भारी पड़ गया। पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब छह फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। आरोप है कि भागने की कोशिश में चालक उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में एमआर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज के इस्माइलगंज निवासी 26 वर्षीय सूरज मिश्रा एक दवा कंपनी में एमआर थे। वह नौबस्ता के जरौली फेस-1 में रहकर नौकरी कर रहे थे। परिवार में किसान पिता राजीव मिश्रा, मां कुसुम और छोटा भाई नितिन हैं। चचेरे भाई जयशिव मिश्रा ने बताया कि दशहरा और छुट्टी ...