कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: झींझक, संवाददाता। झींझक कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड में रहने वाले पीएसी जवान के बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर उड़ा दिये। घटना के समय जवान की मां और पत्नी उससे मिलने इटावा गईं थीं। झींझक कस्बे के इंदिरा नगर निवासी यतेन्द्र दुबे 28 वीं वाहिनी पीएसी इटावा में तैनात हैं। दो दिन पहले यतेन्द्र की मां रामरानी बहू रंजना के साथ बेटे के पास इटावा गईंथीं। मकान में ताला बंद था। सोमवार को को लौट कर आने पर मकान के अंदर गई तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर की अलमारी और बख्शे के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और कीमती सामान चोरी कर ले गये। मामले में परिजनों ने झींझक चौकी को लिखित शिकायत दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। हालांकि अभी पुलिस को घटना...