Kanpur News: पीएसआईटी में खुला नेशनल साइबर रिसोर्स सेंटर, एक्सपर्ट के साथ तैयार होंगे टूल
कानपुर, नवम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर। पीएसआईटी में प्रदेश का पहला नेशनल साइबर रिसोर्स सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर नेशनल साइबर सिक्योरिटी रिसर्च काउंसिल (एनसीएसआरसी) की ओर से स्थापित किया गया है। इसका शुभारंभ बुधवार को मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त संतोष कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि एनसीएसआरसी के डायरेक्टर डॉ. कालीराज ई नायडू, संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनमोहन शुक्ला ने किया। इस सेंटर पर न सिर्फ छात्र, शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस को भी साइबर सुरक्षा के टूल का एक्सपर्ट बनाया जाएगा। वहीं, साइबर अपराध को रोकने के लिए रिसर्च कर नए टूल भी विकसित किए जाएंगे। सेंटर से हर साल 200 साइबर एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे। अतिथियों के साथ वैज्ञानिकों ने सेंटर का भ्रमण किया और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे शोध व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.