कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। पीईटी के मद्देनजर रेल प्रशासन ने चौतरफा और कानपुर सेंट्रल से मथुरा, बलिया को स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा झांसी, खजुराहो, प्रयागराज, लखनऊ सहित स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने को 10 रैक रिजर्व में खड़े करा दिए हैं। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह और आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने तीन रस्सा टीमों के अलावा 12-12 सदस्यीय क्यूआरटी गठित की है। प्रयागराज के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि सेंट्रलल से मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन 24,29 और 31 अक्तूबर को चलेगी। सेंट्रल से रात 8 बजे चलकर मथुरा दूसरे दिन 3:10 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, मथुरा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व अन्य संबंधित गंतव्यों के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।रेल य...