Kanpur News: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी, सेंट्रल से चलाईं स्पेशल ट्रेनें
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। शनिवार शाम मथुरा और आगरा की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ने पर शाम साढ़े सात बजे तक टूंडला और मथुरा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। देर रात तक भीड़ के आकलन के आधार पर चार और ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई। इसके अलावा झांसी, खजुराहो, प्रयागराज और लखनऊ समेत विभिन्न शहरों के लिए जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनें चलाने को 12 रैक रिजर्व में रखे गए हैं। स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ का आलम यह रहा कि कुछ ने फुट ओवरब्रिज तो कुछ ने प्लेटफॉर्म की फर्श पर चादर बिछाकर समय बिताया। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.