Kanpur News: पिलर लगाने के विरोध पर पथराव, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। मसवानपुर में दुकानदार को अपनी जमीन पर पिलर लगाने का विरोध भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने पथराव कर उसको घायल कर दिया। बचाने आए बेटे और बेटी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसवानपुर निवासी सब्जी विक्रेता शकूर बक्स बाजार से वापस घर पहुंचो तो पड़ोसी मुराद ,जिशान, छोटू, नूरजहां और नाजरीन उसकी जमीन पर जबरन पिलर खड़े कर रहे थे। विरोध पर आरोपितों ने उस पर पथराव कर उसे घायल कर दिया। बचाने आए बेटे गौरी और बेटी चांदनी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: प्राण घातक हमले का आरोप, चार पर केस रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.