कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: कानपुर देहात/मूसानगर, संवाददाता। पितृ पक्ष के अंतिम दिन शनिवार को लोगों ने श्राद्ध व तर्पण के बीच पितरों को विदाई दी। इसके साथ ही यमुना व सेंगुर नदियों में श्रद्धालुओं ने डुबकियां लगाई। जबकि तमाम लोग गंगा स्नान के लिए खेरेश्वर व बिठूर के लिए रवाना हुए। मूसानगर के देवयानी सरोवर में श्राद्ध के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं आश्रमों व घरों में ब्राह्मणों व कन्याओं के भोज भी आयोजित किए गए। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर लोगों ने श्रद्धा व आदर के साथ श्राद्ध व पितरों को जल देने (तर्पण) के साथ ही ब्राम्हणों व कन्याओं को भोजन कराया। इस मौके पर काक बली व स्वान बली का भी भोग निकाला गया। जबकि यमुना नदी के मूसानगर सहित प्रमुख घाटों में डुबकियां लगाने के साथ श्रृद्धालुओं ने पितरों को जल अर्पित किया। वहीं तमाम श्रृद्...