Kanpur News: पिता की हत्या में फरार आरोपित पुत्र गिरफ्तार
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। देवराहट थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव में पिता की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। जल्लापुर गांव निवासी अखिलेश ने शराब के लिए पैसे नहीं देने से नाराज होकर अपने पिता कृपाल की डंडे से ताबड़तोड हमला कर एक अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। मामले में मृतक की पत्नी सोमवती ने उसके खिलाफ देवराहट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महेरा मोड़ के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- शराब के रुपये न देने पर मां को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला एसओ देवराहट संजय दत्त वर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित का चालान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.