Kanpur News: पिकअप से भिड़ंत के बाद आटो पलटा, आठ घायल
कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: बिधनू। शंभुआ निवासी आटो चालक अहमद उर्फ लकी गुरुवार शाम नौबस्ता से सवारियां बैठाकर शंभुआ लौट रहा था। रमईपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवारियों से भरी ऑटो हाईवे पर पलट गई। जिसमे चालक अहमद समेत बैठी आठ सवारियां शंभुआ निवासी तनु, शिव स्वरूप, रामखिलावन, शिवशंकर, जयसिंहपुर निवासी विनय, रामबालक, रामराज दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने विनय, अहमद, रामराज, तनु की हालत गंभीर देख हैलट रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.