कानपुर, अक्टूबर 5 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। सोमवार शाम रुरा मिंडा कुआं मार्ग पर मुलही गांव के निकट पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टर ने युवक को म्रत घोषित कर दिया। रसूलाबाद क्षेत्र के तरसौली गांव निवासी पैंतालीस वर्षीय रमाकांत राजपूत अपने साथी के साथ सोमवार दोपहर मानपुर गजान गांव गए थे।शाम को दोनों बाइक से घर आ रहे थे।रुरा मिंडा कुआं मार्ग पर मुलही गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टर सौरभ शाक्य ने रमाकांत को म्रत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टम...