Kanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने पिकअप का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। वह गंगा स्नान करने के लिए बहन के घर जा रहे थे। हरचंदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार मजदूर थे। परिवार में पत्नी गुड़िया और चार बच्चे हैं। बड़े भाई अशोक ने बताया कि रविवार रात विनोद गंगा स्नान करने के लिए बिठूर में रहने वाली बहन विमला के घर जाने की बात कहकर निकले थे। रास्ते में भीमसेन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे पिकअप का पीछा कर राहगीरों ने चालक को पकड़ा। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां युवक की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.