Kanpur News: पिंक चौकी के सामने दबंगों ने युवक को पीटा
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। किदवई नगर चौराहा स्थित पिंक चौकी के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 16 सेकंड के वायरल वीडियो में आधा दर्जन से ऊपर बेखौफ दबंग एक युवक को घेरकर मारपीट कर लात-जूते बरसा रहे हैं जबकि कुछ लोग बेल्ट चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात भी प्रभावित रहा। मारपीट की सूचना पर पिंक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मारपीट कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी। थाने से फोर्स पहुंचने से पहले ही मारपीट कर रहे युवक मौका पाकर भाग निकले। बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेने के साथ मारपीट करने वाले युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.