Kanpur News: पार्षद पवन गुप्ता समेत 11 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद में पान मसाला दुकानदार ने क्षेत्रीय पार्षद पवन गुप्ता समेत 11 लोगों पर हत्या के प्रयास, डकैती और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर नजीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अशोक नगर निवासी आकाश कुमार के अनुसार वह नेहरू नगर में पान मसाला की गुमटी लगाते हैं। बीती 29 मार्च 2024 को वह गुमटी बंदकर घर जा रहे थे। आरोप है कि नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय के पास क्षेत्रीय पार्षद पवन गुप्ता ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोककर होली का चंदा मांगा। उन्होंने आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने पर चंदा देने पर असमर्थता जताई। जिस पर पार्षद ने जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर पार्षद ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.