Kanpur News: पार्षद ने सीपी से न्याय, सुरक्षा की लगाई गुहार
कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा पार्षद पवन गुप्ता और महापौर प्रमिला पांडेय व उनके बेटे के बीच चल रहे विवाद की कड़ी में एक और मोड़ आ गया है। गुरुवार को पार्षद पवन गुप्त ने पुलिस कमिश्नर को लिखित पत्र देकर कहा है कि नगर निगम के भ्रष्टाचार की आवाज उठाने पर महापौर, उनके बेटे ने षडयंत्र के तहत अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है, यह मुकदमा सिर्फ भ्रष्टाचार की सच्चाई उजागर करने और रंजिशन दर्ज कराया गया है। भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता और पार्षद हूं। इस साजिश की निष्पक्ष जांच करा हम जैसे पीड़ितों की सहायता की जाए। इसके साथ ही मेरी और मेरे परिवार की जानमाल की रक्षा भी की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.