Kanpur News: पार्टी कार्यालय में हवन करके सपाईयों ने मनाई नेता जी की जयंती
कानपुर, नवम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। माती सपा पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने हवन-पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सपाइयों ने अखिलेश यादव के 2027 में एकजुट होकर सपा की जीत को लेकर निर्णय लिया। शनिवार को सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती मनाई गई। सपा पार्टी कार्यालय माती में जिलाध्यक्ष अरूण यादव बब्लू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए हवन-पूजन किया। सपा जिलाध्यक्ष अरूण यादव बब्लू राजा ने कहाकि नेताजी ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.