Kanpur News: पारिवारिक कलह के कारण टेंट हाउस संचालक ने की आत्महत्या
कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। जूही में पारिवारिक कलह के कारण टेंट हाउस संचालक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परमपुरवा निवासी 42 वर्षीय अमजद खान टेंट हाउस संचालक थे। परिवार में पत्नी शहनाज बानो और दो बेटे रेहान व जुनैद हैं। परिजन ने बताया कि वह शराब के लती थे। जिसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। रविवार रात को भी वे शराब पीकर घर लौटे थे, जिसके बाद परिजन से कहासुनी हुई। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जूही थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण टेंट हाउस संचालक ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.