कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में सिगरेट के रुपये मांगने पर पान दुकानदार पर तमंचा तानकर फायर का प्रयास करने वाले आरोपित को पुलिस ने जेल भेजा है। छबीलेपुरवा निवासी पिंटू चौरसिया ने आरोप लगाया था कि 23 अगस्त की रात को मोतीनगर निवासी मुजीब अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया। मुजीब ने सिगरेट मांगी, पैसे मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ईंट से हमला कर भाग गया था। इसके कुछ देर बाद फिर से आया और पिंटू पर तमंचा तान दिया था। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित मुजीब शनिवार देर रात जाजमऊ के पेसिफिक टेनरी के पास से आरोपी मुजीव को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद कर लिया गया। फरार अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...