कानपुर, सितम्बर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फूलबाग चौराहे से पनचक्की चौराहा होते हुए नरोना चौराहे तक बुधवार शाम भीषण जाम लग गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक वाहन रेंगते रहे। जाम में प्रशासनिक अफसरों की गाड़ी भी फंस गई। सड़क की एक लेन में पानी भरा था, जबकि दूसरी लेन में पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 10 इंच ऊंची सड़क बना दी गई है। सड़क का लेवल असमान होने और ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था न होने से ऊंची लेन का पानी दूसरी लेन में भर गया। पानी और संकरी लेन के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पानी से भरी सड़क पर लगा भीषण जाम, अफसरों की गाड़ी भी फंसी फूलबाग से पनचक्की और नरोना चौराहे तक वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक...