Kanpur News: पाण्डु नदी पुल पर हुई कटान, मरम्मत कार्य किया गया
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: रसूलाबाद। रसूलाबाद से बिल्हौर जाने वाले मार्ग पर ककवन के निकट पाण्डु नदी पुल के बगल में सड़क के एक किनारे कटान हो गई। दुर्घटना रोकने के लिए भारी वाहनों का आवागमन पुलिस ने बंद कराकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सूचना दी। पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य किया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। कानपुर नगर बार्डर पर ककवन के निकट पुल बना हुआ है। ककवन व रसूलाबाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दरका हाईवें का सीना, आवागमन में वाहन स्वामी पसीना-पसीना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.