Kanpur News: पाइपलाइन लीकेज से 40 मोहल्लों में दो दिन जल संकट
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कंपनी बाग चौराहे के पास नई बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। जलनिगम ने मंगलवार देर रात से इसकी मरम्मत का काम शुरू करा दिया। इसके चलते गंगा बैराज स्थित जलशोधन संयंत्र दो दिन बंद रहेगा। चार नवंबर की सुबह से पांच नवंबर की शाम तक उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के करीब 40 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे करीब पौने पांच लाख की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश जलनिगम (नगरीय) के निर्माण खंड-द्वितीय की ओर से जेएनएनयूआरएम योजना के तहत रावतपुर तिराहे से कंपनी बाग मार्ग पर जीआरपी फीडरमेन पाइपलाइन बिछाई गई थी। अब इस पाइपलाइन में लीकेज होने से मेट्रो की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य पर भी असर पड़ा है। साथ ही क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.