कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के डबल पुलिया के नीचे मेट्रो निर्माण कार्य से पहले जल निगम की मुख्य पेयजल पाइपलाइन टूटने पर गुरुवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही दोबारा हुई या मरम्मत में देरी हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। विधायक ने बताया कि खुदाई के दौरान मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शास्त्री नगर, विजय नगर, दादानगर, सेवाग्राम, विवेकानंद नगर, गड़रिया पुरवा, फजलगंज, सीटीआई नहर बस्ती, नहर कोठी और नौरैया खेड़ा समेत डेढ़ लाख से अधिक लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। भारी जल रिसाव से कई घरों में पानी भर गया और क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। मैथानी ने जल निगम के मुख्य अभियंता से फोन पर तत्काल मरम...