कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बजरिया स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में शार्ट सर्किट से ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आग का धुआं भरने पर मकान में रहने वाले परिवारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल को दी। साथ ही मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि बेकनगंज स्थित एहसान हॉल के पास गली में बनी ग्राउंड प्लस पांच मंजिल की इमारत है। जिसमें 10 परिवार रहते हैं। बिल्डिंग की लिफ्ट की डग बनी है, लेकिन लिफ्ट नहीं लगी है। जिस जगह पर लोगों ने कबाड़ एकत्रित कर रखा था। सोमवार भोर करीब पांच बजे वहां शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान वहां लकड़ी व अन्य सामान रखा होने की वजह से आग बढ़ गई। धुं...