Kanpur News: पांच नामचीन होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के नामचीन होटल व रेस्टोरेंट संचालक शहरवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब कई जिलों से आई खाद्य विभाग की टीमों ने छापेमारी की। नामचीन होटल व रेस्टोरेंट के किचन में एक्सपायर वेज व नॉनवेज खाद्य पदार्थों का उपयोग करके खाना बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं एक साथ वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों को रखा गया था। किचन की नालियां गंदी और पानी इकट्ठा मिला। पांच होटल व रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित कर सुधार न होने तक बिक्री पर रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचिव एवं आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में कई जिलों की खाद्य विभाग की टीमों ने शहर के नामचीन पांच होटल व रेस्टोरेंट में छापेमारी की। टीम सबसे पहले मॉल रोड के एक रेस्टोरेंट में गई। वहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.