कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात। एसपी ने शनिवार को जिले के थाने व चौकियों में एक बार फिर से फेर बदल कर दिया। इसमें पांच थाना प्रभारियों से जहां थानों का चार्ज छीन लिया गया। वहीं तीन चौकी प्रभारियों को थानों की कमान सौंपी गई। वहीं एक चौकी इंचार्ज से चौकी का प्रभार छिन गया। इनके अलावा चार उप निरीक्षकों को फेरबदल में चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जिले में किए गए फेर बदल में सर्विलांस सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह को मंगलपुर थाने की कमान सौंपी है। थाना अमराहट के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार को वहां से हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। मंगलपुर से निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को अब वहीं पर अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उीआरबी से इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को अब थाना प्रभारी एएचट...