Kanpur News: पांच कुत्तों के बाद सांड़ की मौत, जहर देने का आरोप
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। चौक-सराफा के धोबी मोहाल में पांच कुत्तों की मौत के अगले दिन शुक्रवार सुबह एक नंदी (सांड़) सड़क पर मृत मिले। बेजुबानों की रहस्यमय ढंग से मौत होता देख क्षेत्रीय लोग भड़क उठे और जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इलाकाई लोगों ने सीसी फुटेज में एक संदिग्ध के कैद होने का दावा कर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। वहीं, मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नारियल बाजार निवासी अनिल वर्मा ने बताया कि सावन माह के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह घर के पास एक नंदी सड़क पर मृत मिले, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं एक दिन पहले यानी गुरुवार को उसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.