Kanpur News: पहूज नदी के तेज बहाव में युवक बहा
कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कोंच/कैलिया। पहूज नदी के तेज बहाव में गुरुवार देर शाम एक युवक के बह जाने से हड़कंप मच गया। देखते-ही-देखते नदी और पुल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। कैलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया बुजुर्ग में रहने वाला हरिशंकर गुरुवार की देर शाम नदी में नहाने गया था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और तैरते हुए गहरे पानी में चला गया जहां तेज बहाव में वह बह गया। नदी के पास मौजूद लोगों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन नदी में बहे युवक का कोई पता नहीं चल पाया। रात में सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.