Kanpur News: पहले ही दिन बिक गये 20 लाख के पटाखे, दीपकों की भी रही बड़ी बिक्री
कानपुर, नवम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में पटाखों की बिक्री का लाइसेंस शुक्रवार की देर शाम जारी होने के कारण शनिवार को पटाखा बाजार सज सका। पहले ही दिन आतिशबाजी खरीदने को भारी भीड़ उमड़ी। इसमें जिले में करीब 20 लाख रुपये के पटाखे बिक गए। झालरों की खरीद के आगे दीपकों की खरीद सिर्फ परंपरा निभाने भर को होती दिखी। आज पटाखा बाजार में ग्राहकों का मेला उमड़ने की स्थिति है। जिले में पटाखों की बिक्री की शुरुआत शनिवार से हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग खरीदने के लिये पटाखा बाजारों में पहुंचे थे। हालांकि इस बार आतिशबाजी में करीब 20 फीसदी से अधिक के दामों में वृद्धि के कारण खरीद कम हुई, इसके बावजूद जिले में करीब 20 लाख के पटाखे पहले ही दिन बिक गये। माना जा रहा है कि रविवार को करीब चार गुना अधिक पटाखों की बिक्री होगी। यह भी पढ़ें- La...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.