Kanpur News: पहले बिके प्लाट को रिसेल करने में सचिव पर रिपोर्ट
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर की भाई बन्नो कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में पहले से बिके प्लाट को दोबारा बेचने के साथ ग्राम समाज, पार्क और सड़क की जमीन को भी प्लाट बताकर बेचने का आरोप सचिव पर लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने समिति सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किदवई नगर निवासी जागेश्वर प्रसाद के मुताबिक 1990 में उन्होंने पत्नी और बेटे के नाम सोसायटी से 200-200 वर्गगज के प्लाट संख्या 100 व 101, 999 वर्ष के पंजीकृत पट्टे पर लिए थे। पत्नी की मृत्यु के बाद दोनों प्लाट के उत्तराधिकारी वह और उनके बच्चे हैं। प्लाट नंबर 101 पर उनका मकान बना है और वह नियमित रूप से नगर निगम को गृहकर जमा कर रहे हैं। आरोप है कि इसके बावजूद सचिव ने प्लाट के एक हिस्से को बिना अधिकार के दूसरे व्यक्ति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.