Kanpur News: पहली नवम्बर को एचबीटीयू में लगेगा जागरूकता शिविर
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। एचबीटीयू के शताब्दी भवन में एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर लगेगा। इसमें 43 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश अनमोल पाल ने मंगलवार को बैठक कर शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर से पहले प्री-कैंप लगाकर लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों तक सहायता पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.