कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: पशु व्यापारी के घर से साढ़े पांच लाख चोरी रसूलाबाद।थाना क्षेत्र के नैला गांव निवासी अवधेश कठेरिया पशु व्यापारी हैं। रविवार रात बिजली न आने से सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने अलमारी में रखे पांच लाख पैंतालीस हजार रुपए पार कर दिए।बाथ ही जेवरात भी गायब मिले। सोमवार सुबह बिरहुन चौकी में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। पुलिस घटना में किसी पारिवारिक युवक का हाथ होने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...