कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। मुंगीसापुर कस्बे में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाली पशु बाजार के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। पशु बाजार के पास हाई-वे किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े हो जाते हैं। इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार लगने वाले दिन सुबह से ही आसपास के क्षेत्र में वाहनों की भीड़ जुटने लगती है और देखते ही देखते हाई-वे के किनारे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। पशु खरीदने और बेचने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज से भी लोग पहुंचते हैं। बाजार में आने वाले कई लोग अपने चारपहिया और अन्य वाहनों को सड़क के किनारे ही खड़ा कर देते हैं। वहीं पशुओं को लेकर आने वाले वाहन भी हाई-वे के आसपास खड़े रहते हैं। ऐसे में ...