Kanpur News: पशु आरोग्य मेला में 565पशुओं का हुआ पंजीकरण
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के धमना गांव में रविवार को पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ भाजयुमो नेता रानू शुक्ला ने फीता काटकर और गो पूजन कर किया। रानू शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान, महिला, युवा और बुजुर्गों का सम्मान हो रहा है। मेले में पशुपालकों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई, पशुओं का निःशुल्क इलाज कर दवाएं भी बांटी गईं। पशु चिकित्सा अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मेले में 565 पशुपालकों द्वारा पंजीकरण कराया गया। 480 पशुओं का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई। वहीं 100 पशुओं को लम्पी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. अक्षय राज, बेट नरी फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.