कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर। श्री दिगंबर जैन पंचायती पुराना मंदिर गलीवाला, पंचकूचा,जनरलगंज में शुक्रवार को दस लक्षण महापर्व की 10 वें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की गई। प्रातः काल सर्वप्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक व शांति धारा की गई। शांति धारा के पुनर्जक परिवार अनुज जैन, राकेश जैन, अनिल गंगवाल, कैलाश चंद्र, अनूप जैन, त्रिभुवन चंद, सुपार्श्व चंद जैन, सुनील जैन, हर्षित जैन और संतोष शरद जैन आदि रहे। शांतिधारा के पश्चात भक्तिभाव पूर्वक भगवान का पूजन किया गया। तीर्थंकर श्री वासुपूज्य जी के मोक्ष कल्याण के दिवस पर निर्वाण लाडू अर्पण किया गया। उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का अर्थ है कि जिसने इंद्रियों पर संयम रखा, जिसके विचारों में पवित्रता, भावों में संयम एवं जीवन में शुचिता हो, वही ब्रह्मचारी है। यह भी पढ़ें- Shaml...