कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। संवाददाता युग दधीचि देहदान महायज्ञ में 327वीं आहुति के रूप में एबी नगर कॉलेज रोड उन्नाव निवासी 82 वर्षीय सिद्धनाथ श्रीवास्तव की पार्थिव देह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को शुक्रवार को दान की गई। परिवार की बहू, बेटियों और नातिनों ने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंच कर देहदान कराया। पूर्व आयकर अधिकारी, अधिवक्ता एवं वरिष्ठ गायत्री साधक सिद्धनाथ का गुरुवार शाम कानपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। नाती ऋषि श्रीवास्तव की शुरुआत पर अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह मेडिकल कॉलेज के वाहन से पार्थिव देह लाकर एनाटॉमी विभाग को ससम्मान समर्पित की। यहां बेटी दामाद शशिबाला एवं आनंद श्रीवास्तव, बेटे शिव सागर श्रीवास्तव, यश श्रीवास्तव, छोटे भाई जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, गायत्री...