Kanpur News: परशुराम मंदिर में शिव परिवार की स्थापना का हुआ अनुष्ठान
कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां के खानचंद्रपुर स्थित निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर में गुरुवार को शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रथम दिन पूजा-संकल्प एवं गणेश पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। इसके बाद जलाधिवास, अन्नाधिवास एवं शयनाधिवास की विधियां संपन्न कराई गईं। द्वितीय दिवस मंत्रोच्चार, अभिषेक और विधिवत पूजन के साथ अनुष्ठान आगे बढ़ा। धार्मिक परंपराओं के अनुसार रूरा कस्बे के बनीपारा स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर, अकबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.